गोरखपुर, जनवरी 8 -- गोरखपुर, निज संवददाता श्री पुरुषोत्तम सत्संग मंडल के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बैंक रोड़ स्थित विवेक उत्सव लॉन में किया जा रहा है। बुधवार को तीसरे दिन की कथा पितरों के निमित्त रही। कथा व्यास ने जड़भरत व प्रहलाद चरित्र का सुंदर वर्णन किया साथ ही श्रोताओं से सुनने के साथ अच्छाइयों को जीवन में उतारने का आह्वान भी किया। कथा प्रवक्ता सुरक्षा आचार्य जी ने कहा कि जीवन में तीन आशीर्वाद बहुत जरूरी है। बचपन में मां का, जवानी में साधु महात्मा का और बुढ़ापे में परमात्मा का। उन्होंने कहा कि भागवत की तृतीय स्कंध में मां देवहूति ने पूछा "मां मातृ देवो भवदेव:'। उन्होंने कहा की मां की महिमा अपरंपार है। वैष्णव परंपरा में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों की आराधना की जाती है। इस अवसर पर पुरुषोत्तम सत्संग मंडल के अध्यक्ष र...