हरदोई, जून 15 -- संडीला। ककरहिया मजरा मड़ौली गांव में पारिवारिक और पड़ोसी विवाद अब लखनऊ तक पहुंच गया है। गांव निवासी मिथलेश कुमारी ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, धमकी और चोरी करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच में चोरी का आरोप झूठ मिला। मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। कार्रवाई न होने पर सोमवार को मांRs.-बेटी ने लखनऊ विधानसभा के पास आत्मदाह का प्रयास किया। मिथलेश कुमारी ने बताया कि उनका बेटा अभिषेक परिवहन विभाग के कैसरबाग डिपो लखनऊ में चालक है। आरोप है कि तीन जून को पड़ोसी सर्वदमन सिंह, रमेश सिंह, उमेश सिंह तथा सौरभ सिंह उनके घर में घुस आए। मां-बेटे के साथ मारपीट की। इससे दोनों को चोटें आईं। आरोप है कि खेत की बटाई करने वाले गोपाल के साथ गाली-गलौज कर उसे वहां से भगा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ...