विकासनगर, अप्रैल 10 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के डांडी जीवनगढ़ में एक दंपति ने परिवार के ही सदस्यों पर गालीगलौच, जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि प्रेम विवाह के नाराज परिजन उससे रंजिश रखते हैं। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि दीपक कुमार ने तहरीर दी है। बताया कि उसने 27 सितंबर 2025 को प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से ही उसकी माता और बहनों के साथ विवाद चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.