संभल, अप्रैल 25 -- मौलागढ़ गांव में शुक्रवार सुबह चार माह की मासूम बच्ची की बुखार से मौत के बाद उसका पिता उसे गोद में लेकर सीधे गांव के देवी मंदिर पहुंच गया। आंखों में उम्मीद और दिल में दर्द लिए वह मां के चरणों में बच्ची को रखकर बार-बार यही गुहार लगाता रहा 'मां मेरी बच्ची को जिंदा कर दो.'। मंदिर परिसर में गूंजती सिसकियों और उस पिता की टूटती आवाज ने माहौल को पूरी तरह गमगीन कर दिया। मौजूद लोग भी खुद को रोक नहीं सके, हर आंख नम हो गई। गांव निवासी विजेंद्र की चार माह की पुत्री प्रियांशी को गुरुवार शाम बुखार आया था। परिजन उसे दवा दिलाकर घर ले आए, लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। बेटी की मौत को स्वीकार न कर पाने वाला पिता उसे लेकर सीधे मंदिर पहुंचा। वहां उसने बच्ची को मां के चरणों में...