पूर्णिया, मार्च 20 -- हरदा, एक संवाददाता। पूर्णिया जिला अंतर्गत केनगर प्रखंड के मजरा पंचायत स्थित भवानीपुर ग्राम में नौ दिवसीय सुप्रसिद्ध माँ कामाख्या राजकीय महोत्सव मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया। महोत्सव के प्रथम दिन यानि आज गुरुवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें केनगर एवं धमदाहा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आये करीब 10 हजार से अधिक महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व विद्वान पंडितों द्वारा बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री लेशी सिंह को जगत कल्याणकारी माता कामाख्या देवी की चैत्री नवरात्रा में पूजा अर्चना हेतु संकल्प दिलाया गया। वहीं पूरे विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर कलश में पवित्र जल भरवाया गया। इसके बाद श्रद्धालु भक्तजन भक्ति-भाव से ओतप्रोत होकर "जय माँ क...