बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। महर्षि विद्या मंदिर में शनिवार को विविध शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम हुये। गुरु परंपरा पूजन, प्राणायाम और भावातीत ध्यान अभ्यास के साथ हुई। वैक्सीनेशन कैम्प लगा। विद्यालय परिसर में 21 बार श्रीहनुमान चालीसा पाठ का सामूहिक आयोजन किया गया। इसके बाद कक्षा 12 के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सम्मान के लिए एक भावनात्मक विदाई समारोह मनाया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मनमोहक नृत्य एवं कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। प्रधानाचार्य आरएल सिंह ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि अनुशासन ही लक्ष्य प्राप्ति की कुंजी है। विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के साथ-साथ देश का जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। स्मृति-चिह्न स्...