सीतापुर, फरवरी 23 -- महोली(सीतापुर) तहसील बार एसोसिएशन का सोमवार को तहसील सभागार में सप्त ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शशांक त्रिवेदी व विशिष्ट अतिथि भरत त्रिपाठी रहे। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधायक शशांक त्रिवेदी ने बार एसोसिएशन नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता हरिकरन नाथ दीक्षित व नीरज मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि महोली बार में दो अध्यक्ष चुने गए हैं दोनों अध्यक्षों ने एक साथ सपथ ग्रहण की है। उन्होंने सीघ्र ही बार भवन व लाइब्रेरी बनवाए जाने का आश्वासन है। विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी ने कहा कि बार बेंच में सामंजस्य होना जरूरी हैं। तहसील स्तर में वादों की संख्या अधिक होने प...