मथुरा, मई 30 -- थाना हाइवे पुलिस ने गांव महोली में भंडारे को लेकर हुए बवाल के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में दो रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। पुलिस की ओर से 40 नामजद व 10-15 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ नामजदों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस टीमें घटनास्थल के समीप की सीसीटीवी व वायरल वीडियो के माध्यम से आरोपियों को चिह्नित कर संभावित स्थलों पर तलाश कर दबिश दे रही हैं। मुकदमा-एक यह भी पढ़ें- पुलिस ने तैयार की कुख्यात की सूची, यूपी में भी बोल रही धावाताऊ के लड़के से मिलने रुके युवक पर नामजदों ने किया हमला थाना हाइवे क्षेत्र में बुधवार को दो युवकों के साथ मामूली बात को लेकर गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने तहरीर के एक दिन बाद छह नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। ...