मथुरा, मई 31 -- थाना हाइवे के अंतर्गत गांव महोली में भंडारे लगाने को लेकर हुए पथराव, फायरिंग करने के मामले में दो और वांछितों को इलाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया है। अन्य आरोपियों की तलाश के साथ ही सीसीटीवी और वायरल वीडियो के माध्यम से चिह्नित कर रही है। इस घटना के बाद गुरुवार रात पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया था। इसके बाद से पुलिस संभावित स्थलों पर दबिश दे रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक हाईवे प्रशांत कपिल ने बताया कि उपद्रव करने के आरोप में वांछितों में से दो आरोपी रवि और धर्मेंद्र को तमंचा,कारतूस समेत गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित स्थलों पर तलाश कर रही हैं। अब तक 11 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।

हिंदी हि...