हरदोई, फरवरी 23 -- हरदोई। विशेष विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बूथों पर चलाए जा रहे अभियान का जायजा लेने के लिए डीएम अनुनय झा महोलिया शिवपार स्थित संविलियन विद्यालय पहुंचे। डीएम ने अपने औचक निरीक्षण में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया की जानकारी ली और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों का नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में दर्ज किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विशेष रूप से युवाओं और नए मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर दिया गया। ग्राम पंचायत द्वारा विद्यालय परिसर में संचालित स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने वहां उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों की उपस्थिति और पोषण व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.