संवाददाता, अगस्त 19 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन-जी के प्रदर्शन के बाद देश के अलग-अलग राज्यों से लगातार 12-13 साल के बच्चों (जेन-अल्फा) के प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। कहीं स्कूल की अव्यवस्था, कहीं सड़क की खस्ताहालत तो कहीं नशेबाजी के खिलाफ जेन-अल्फा आंदोलित हैं। उत्तर प्रदेश में भी फतेहपुर, लखनऊ, हमीरपुर, उन्नाव, बस्ती समेत कई जिलों से जेन-अल्फा के प्रदर्शन की खबरें आई हैं। इस बीच बुधवार को महोबा में जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर रैपुरा-बनियातला मार्ग पर बीते एक महीने से कीचड़ भरा होने को लेकर इस रास्ते स्कूल जाने वाले छात्रों का सब्र टूट पड़ा। उन्होंने अभिभावकों के साथ झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इस दौरान खूब नारेबाजी भी की। आरोप है कि जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ बदसलू...