महोबा में जिरकोनियम और ललितपुर में फॉस्फोराइट खनन के लिए एलओआई जारी
लखनऊ, सितम्बर 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता महोबा में जिरकोनियम और ललितपुर में फॉस्फोराइट के खनन के लिए संबंधित कंपनियों को खनन विभाग ने आशय पत्र (एलओआई) जारी कर दिया है। खनन विभाग की सचिव और निदेशक माला श्रीवास्तव ने बताया कि महोबा के हरपालपुर-महोबकांत क्षेत्र में जीएसआई ने जिरकोनियम खनिज की प्रारम्भिक खोज की थी, जिसमें जिरकोनियम की मात्रा 229 ग्राम प्रति टन से 1125 ग्राम प्रति टन पाई गई थी। पश्चिम बंगाल की मेसर्स माहेश्वरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को उच्चतम बोली लगाने पर निविदादाता चुना गया था।माला श्रीवास्तव के मुताबिक जिरकोनियम का उपयोग परमाणु ऊर्जा संयंत्रों, रासायनिक उद्योगों, आभूषण व रत्न और दंत चिकित्सा आदि में किया जाता है। ललितपुर में उपलब्ध फॉस्फोराइट खनिज का ब्लॉक-1 जो मेसर्स आरएसएचएसएम कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में वर्ष 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.