महोबा में क्लास रूम में टीवी पर फिल्मी गीत चला थिरके छात्र
महोबा, अगस्त 2 -- पनवाड़ी(महोबा), संवाददाता। क्लास रूम में टीवी पर फिल्मी गीत चलाकर छात्रों के थिरकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 37 सेकेंड के इस वीडियो में स्मार्ट टीवी पर फिल्मी गीत चलते दिख रहे हैं। वहीं एक छात्र सिर में गमछा बांधकर शिक्षक की कुर्सी पर बैठा है, जबकि अन्य छात्र मौज मस्ती कर रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापकों के वेतन रोक दिए हैं।वायरल वीडियो कनकुआं गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- शिक्षा का मंदिर या थिएटर? सरकारी स्कूल में छात्रों को दिखाई एडल्ट फिल्म 'धुरंधर', सामने बैठ मजे लेते रहे टीचर! वायरल वीडियो में हरियाणवी गीत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.