महोबा, मई 6 -- महोबा, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी लगवाने में बरती जा रही लापरवाही पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी प्राथमिक ,कंपोजिट व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के वेतन रोक दिए हैं। विभाग की कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। बता दे कि परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए प्रेरणा एप पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने की व्यवस्था की गई है, मगर विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। जिसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने प्रेरणा एप में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही पर चारों विकास खंडो के सभी 840 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिए हैं ।बीएसए यह भी पढ़ें- डीईओ संग धक...