महोबा के महिला अस्पताल में 85 लाख का जीपीएफ घोटाला, लिपिक लापता
महोबा, अगस्त 18 -- महोबा, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में जीपीएफ में 85 लाख रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। ऑडिट टीम द्वारा घोटाला पकड़े जाने के बाद कनिष्ठ लिपिक जीपीएफ की पत्रावली लेकर गायब हो गया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।सीएमएस डॉ. आरके चौरिहा ने बताया कि प्रयागराज से आई सीएजी की तीन सदस्यीय ऑडिट टीम पिछले कई दिनों से अस्पताल में ऑडिट कर रही है। ऑडिट के दौरान यह घोटाला सामने आया है। कनिष्ठ लिपिक संतोष कुमार वर्मा जीपीएफ (जनरल प्रोविडेंट फंड) का काम देख रहे थे। ऑडिट के बाद से ही वह जीपीएफ की मूल पत्रावलियों के साथ गायब हैं। उनकी तलाश के लिए स्थायी पते पर पत्राचार कराया जा रहा है। वहीं, सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि लगभग 85 लाख रुपये जीपीएफ की रकम में घोटाला ऑडिट टीम के द्वारा पकड़ा गया है। यह रकम कनिष्ठ लिपिक संतोष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.