बलिया, मई 25 -- बलिया, संवाददाता। महोबा जनपद में दलित छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे सिगरेट से जलाने की घटना के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकताओं ने कलक्ट्रेट के साथ ही बांसडीह, बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, रसड़ा व बैरिया तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान आयोजित आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम-एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। यह भी पढ़ें- महोबा की छात्रा से दुष्कर्म पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शनप्रदर्शन की मांगें डीएम कार्यालय पर नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को पत्रक सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने, पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा तथा आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और म...