महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज में 27 और 28 फरवरी को दो दिवसीय महोत्सव के रूप में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें देश के बड़े विद्वान, कई कुलपति, पूर्व कुलपति सहित विज्ञान से जुड़े अनेक वैज्ञानिक शिरकत करेंगे। कवि सम्मेलन में देश के नामी कवि अपनी रचनाओं से भावविभोर करेंगे। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय मिश्रा एवं कार्यक्रम के संयोजक हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विपिन यादव ने इसकी जानकारी दी। बताया कि संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, हिन्दुस्तानी अकादमी उत्तर प्रदेश प्रयागराज, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ एवं हिंदी विभाग जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय ज्ञान परंपरा बौद्ध दर्शन एवं साहित्य संस्...