कन्नौज, मई 22 -- छिबरामऊ। शाक्य मुनि बुद्ध बिहार बड़ेपुर में शाक्यमुनि बुद्ध विहार धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के दौरान देर रात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजपूत बुद्ध लीला कमेटी एटा द्वारा सम्राट अशोक की रानी तिस्य रक्षिता एवं राजकुमार कुणाल संवाद तथा कलिंग युद्ध का अत्यंत मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरे परिसर में तालियों की गडग़ड़ाहट गूंज उठी। महोत्सव में मुख्य अतिथियों ने भगवान बुद्ध के विचारों, शांति, करुणा और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पति ओमकार शाक्य, राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य नरेंद्र बौद्ध तथा संकिसा से पधारे भिक्षु चेतसिक ने अपने विच...