हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। शिखर सांस्कृतिक विकास समिति तल्ला दनिया नंदा देवी अल्मोड़ा का 15वां होली महोत्सव जगदंबा बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। उद्घाटन दर्जाधारी रेनू अधिकारी ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत दीपा दर्मवाल उपस्थित रहीं। अन्य अतिथियों में रेनू जोशी, मोहनी कुंजवाल, गौरा देवी, शांति जीना आदि रहीं। होली पर अलग-अलग समूहों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महिला होली गायकों ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया। समापन पर सभी अतिथियों ने कलाकारों और आयोजकों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...