संतकबीरनगर, जनवरी 31 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर महोत्सव में मथुरा से आए ब्रज बरखा ग्रुप के कलाकारों ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं से ओतप्रोत कार्यक्रम दर्शकों के सामने प्रस्तुत माहौल को भक्तिमय बना दिया। जिसका दर्शकों ने रसपान किया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व कलाकारों को समिति के द्वारा शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रजवासी और साथी कलाकारों के द्वारा गाई ब्रज की वन्दना से हुई। इसके बाद कलाकारों के द्वारा मयूर नृत्य, ब्रज की लठ्ठ मार होली, फूलों की होली, चरकुला नृत्य, फोक और कथक नृत्य खूबसूरत अंदाज में पेश किया। जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजायीं और कला को सराहा। इसके बाद कलाकारों के द्वारा दीपक नृत्य पेशकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें राधा की भूमिका बरखा, ठाकुर की विश...