आगरा, मार्च 10 -- सराफा एसोसिएशन का होली महोत्सव सोमवार की देर शाम शहर के रेलवे रोड स्थित श्रीमती गंगा देवी भवन में संपंन हुआ। शुभारंभ की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गायकों ने गीत गाए तो कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत की। मयूर नृत्य, फूलों की होली लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। होली महोत्सव का शुभारंभ पूजा गुप्ता, गौरी गौड़, पारुल लाहोटी, प्रिया कावरा, रश्मि गुप्ता, शिल्पी शाक्य, सोनी माहेश्वरी ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। सुपर आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने भगवान गणेश की वंदना प्रस्तुत की। अलीगढ़ से आए गायक समीर तनेजा ने गीत प्रस्तुत किए। महादेव आर्टिस्ट ग्रुप बरेली के कलाकारों ने राधा कृष्ण की झांकी, मयूर नृत्य, फूलों की होली कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रिया...