भदोही, अप्रैल 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार व विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे ने भदोही महोत्सव की तैयारी को लेकर अधिकारियों संग बैठक ली। इसमें भदोही महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। इस दौरान डीएम बताए कि भदोही महोत्सव के लिए कार्यक्रम स्थल विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मैदान को चयिनत किया गया है। प्रस्तावित तिथि 15, 16 और 17 मई को कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्पष्ट किया कि महोत्सव को केवल औपचारिक कार्यक्रम के रूप में न लेकर इसे जनोत्सव के रूप में मनाया जाए। जिसमें जिले की सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं, स्थानीय कला, शिल्प, खानपान और विकास यात्रा की झलक देखने को मिले। यह भी पढ़ें- भव्य छऊ महोत्सव के सफल आयोजन पर एसडीओ को किया...