अयोध्या, मार्च 14 -- मवई। मां कामाख्या धाम महोत्सव 2026 को लेकर क्षेत्र में उत्साह बढ़ता जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार समारोह में कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ साथ प्रदेश सरकार के मंत्री अशीम अरुण और एके शर्मा के आने की उम्मीद है। इसके अलावा चर्चित शिक्षक खान सर, भोजपुरी फिल्म जगत के स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दूबे तथा भजन गायक धर्मेंद्र पांडेय सहित अन्य कलाकारों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...