संतकबीरनगर, जनवरी 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर महोत्सव में लखनऊ से आईं मुन्नी देवी एण्ड पार्टी की प्रसिद्ध लोक गीत गायिका आशा देवी के गीतों का श्रोताओं ने खूब आनन्द उठाया। गायिका आशा देवी ने कार्यक्रम की शुरुआत कबीर के दोहे 'कबीरा जब हम पैदा हुए जग हंसे हम रोये.. व चलती चाकी देख के दिया कबीरा रोय..' से किया। इसके बाद उन्होंने निर्गुण गीत सुनाया जिसके बोल थे 'बिंदिया कहां गिर गइ न जाने राम...' को सुनकर श्रोता झूमते रहे। इसके 'आज के समाज में दहेज बना लोढ़ा, बिकाई ये बाबू बीए पास घोड़ा..', सुनाकर दहेज रूपी बुराई पर प्रहार किया। इसके बाद लोक गीत 'रेलिया बैरन पिया को लिये जाये रे..' खूबसूरत अंदाज़ में पेश किया। इसके बाद भोजपुरी गीत 'सईयां बसेला पूर्वी भेजिया, देवरा बसे ला तिनसुखिया की हीरा मोती अइलें रे हारी... सुना...