चतरा, फरवरी 23 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी राजिकय महोत्सव के समापन पर जिला प्रशासन की ओर से जिले के उपायुक्त कृतिश्री नें सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इटखोरी राजकीय महोत्सव के उद्घाटन से समापन तक तीन दिनों तक जनप्रतिनिधि अधिकारी पुलिसकर्मी मीडिया कर्मी प्रबन्धन समेत आम व खास जिन्होंने अपनी मजबूती के साथ उपस्थित रहे, इसके लिए जिला प्रशासन उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देती है। उन्होंने कहा कि इस बार बॉलीबुड के सिंगर, भोजपुरी राज्य के कलाकार, स्थानीय कलाकार का एक प्रयास रहा कि इस पवित्र प्रांगण में महोत्सव का आयोजन होता उसकी पवित्रता को बरकरार रखे कला के विभिन्न माध्यम को रखा है। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने कलाकारों को किया सम्मानित इटखोरी तीनदिवसीय राजकीय महोत्सव के समापन पर बेहतर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मान...