औरंगाबाद, अप्रैल 7 -- नवीनगर प्रखंड के गजना धाम में होने वाले दो दिवसीय गजना महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एडीएम अनुग्रह नारायण सिंह, भू अर्जन पदाधिकारी उपेंद्र पंडित, वरीय उप समाहर्ता रितेश कुमार, डीआरडीए निदेशक अनुपम कुमार, जिला संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ सुचिता कुमारी, पीओ कुमार नीरज, बीईओ राजनारायण राय तथा टंडवा थाना के एसआई रूपेश कुमार और संजय कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया। साफ-सफाई की स्थिति देखी। पेयजल और विद्युत व्यवस्था की जांच की। मंच निर्माण का निरीक्षण किया। आगंतुकों की सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि महोत्सव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग ...