महोगढ़ी के घने जंगल में मिला हाथी के जोड़े का लोकेशन
मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- ड्रमंडगंज। मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से भटके हाथी और हथिनी का जोड़ा पिछले चार दिनों से ड्रमंडगंज रेंज के जंगल में चहलकदमी कर रहा है। बीते 29 अगस्त से ही वन रक्षक अनादिनाथ तिवारी के साथ वन विभाग की टीम जीपीएस ट्रेकर से हाथी के साथ चल रही हथिनी का लोकेशन पता करने मे दिन रात जुटी हुई है। क्षेत्रीय वनाधिकारी रविशंकर शर्मा ने बताया कि बीते सोमवार की रात से मंगलवार की देर शाम तक हाथी और हथिनी का लोकेशन महोगढ़ी पहाड़, कटरा तथा लहुरियादह के जंगल में पाया गया। रेंजर ने बताया कि बारिश के चलते घने जंगल में हाथी के जोड़ा की सतत निगरानी कर रही विभागीय टीम को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वन विभाग ने जंगल से सटे गांवों में एहतियातन रात में घर के बाहर रोशनी नहीं करने व जंगल तथा पिकनिक स्पाट पर नहीं जाने की हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.