मुरादाबाद, अप्रैल 20 -- मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम के रूप में महेश यादव ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने उन्हें पदभार सौंपा। महेश यादव 2013 बैच के इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस के अधिकारी हैं। मुरादाबाद मंडल में नियुक्ति से पूर्व महेश उत्तर रेलवे मुख्यालय में डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। वे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन डायरेक्टर के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। बता दें कि पूर्व में रहे सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता को सीनियर डीओ बनाया गया है। उनकी तैनाती मुरादाबाद में ही रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...