नई दिल्ली, मई 28 -- महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट उनकी लाडली रही हैं। जब महेश के जीवन में दूसरी महिला आई तो उन्होंने अपनी पत्नी किरण से पहले यह बात बेटी पूजा को बताई थी। पूजा ने यह बात एक लेटेस्ट पॉडकास्ट में बताई है। पूजा ने बताया कि सोनी राजदान ने भी उनसे बात की थी और कहा था कि वह उनके पिता की शादी तोड़कर बहुत अपराधबोध महसूस कर रही हैं, पूजा ने इस पर काफी सुलझा हुआ जवाब दिया था।पूजा से क्या बोली थीं सोनी राजदान महेश भट्ट की बेटी पूजा विकी लालवानी के यूट्यूब चैनल पर थीं। यहां उन्होंने अपनी स्टेपमॉम सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट के रिश्ते पर बात कर रही थीं। पूजा ने बताया कि उन्हें काफी पहले इस बात का पता चल गया था। सोनी राजदान से भी उनकी बात हुी थी। पूजा बताती हैं, 'सोनी से मेरी दिल से बात हुई थी। वह बोलीं, 'पूजा मुझे बहुत अपराधबोध लग ...