नई दिल्ली, मार्च 2 -- प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस की तारीफ हो रही है। अब साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू भी प्रियंका की परफॉरमेंस से खुश हो गए हैं। एक्टर ने ट्वीट कर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है। साथ ही फिल्म द ब्लफ को शानदार बताया। महेश बाबू के इस तारीफ से भरे पोस्ट को फैंस पसंद कर रहे हैं। खास बात ये है कि महेश बाबू अपनी फिल्म वाराणसी में प्रियंका के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।महेश बाबू ने की प्रियंका की तारीफ महेश बाबू ने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द ब्लफ देखने के बाद ट्वीट किया। एक्टर ने लिखा, 'द ब्लफ एक शानदार तरीके से बनाई गई फिल्म है जिसमें मजेदार एक्शन और इमोशन हैं। प्रियंका चोपद अपनी दमदार परफॉरमेंस हर चैलेंज को पार कर देती हैं। फिल्म की टीम को शानदार काम के...