मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर। लंबे समय से खाली चल रहे मुजफ्फरपुर रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन के पद पर बोर्ड ने नियुक्ति कर दी है। वरीय प्रशासनिक ग्रेड के महेश कुमार राय को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसे लेकर रेलवे बोर्ड के डिप्टी सेक्रेट्री (स्थापना स्पेशल) दिवाकर डी रूडोला ने आदेश जारी किया है। साथ ही रेलमंत्री, पूमरे के जीएम समेत सभी संबंधित विभाग को इसकी जानकारी पत्र भेजकर दी है। बताया जाता है कि बहुत जल्द महेश कुमार राय चेयरमैन का पदभार संभालेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...