हरिद्वार, सितम्बर 6 -- हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर शिवालिक नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह राणा को कोटद्वार संगठन सृजन अभियान का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। पर्यवेक्षक बनने पर उनके समर्थकों ने आलाकमान का आभार जताया। प्रेस को जारी बयान में महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस में कोई छोटा बड़ा नहीं है। सभी को सम्मान दिया जाता है। संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। राहुल गांधी की दूरगामी सोच संगठन को मजबूत करेगी। जनता भाजपा से त्रस्त है और देश प्रदेश में बदलाव चाहती है। संगठन में वही पदाधिकारी बनेगा जो पूरी निष्ठा से कार्य करेगा और बूथ स्तर तक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...