किशनगंज, जून 25 -- किशनगंज। एक संवाददाता माहेश्वरी सभा किशनगंज द्धारा आयोजित महेश नवमी का कार्यक्रम मंगलवार को स्थानीय जेपीटी गोला,एनएच 27, स्थित भोले शंकर के मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोचार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद प्रसाद का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। साथ ही माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुरारी मोहन, मंत्री एवं सचिव प्रदीप मुंधड़ा ने आये हुए समाज के सभी सदस्यों का आदर सम्मान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के महिला पुरुष एवं बच्चे मौजूद थे। यह भी पढ़ें- रंगारंग कार्यक्रम के साथ महेशोत्सव-2026 का हुआ सम्पन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...