औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- फोटो- 24 अप्रैल एयूआर 32 कैप्शन- दिव्यांश कुमार औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महेश एकेडेमी के मेधावी छात्र दिव्यांश कुमार ने प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.82 पर्सेंटाइल हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे संस्थान का नाम रोशन किया है। दिव्यांश कुमार की इस उपलब्धि पर महेश एकेडेमी में खुशी का माहौल है। संस्थान के चेयरमैन बासुकीनाथ सिंह, निदेशक मीरा सिंह, प्राचार्य शशांक शेखर तथा उप प्राचार्या मीनाक्षी सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता दिव्यांश की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। विद्यालय के प्रशासन प्रबंधक पी. के. सिंह त...