हमीरपुर, मार्च 27 -- हमीरपुर। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन शुक्रवार को भेड़ीडांडा गांव स्थित ऐतिहासिक महेश्वरी माता मंदिर में रामनवमी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जवारा जुलूस और सांग यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने शरीर में लोहे की सांग छेदकर माता के प्रति अटूट आस्था जताई, वहीं महिलाएं सिर पर जवारा के खप्पर लेकर देवी गीत गाती हुई मंदिर पहुंचीं। जुलूस में बैंडबाजा, भांगड़ा और घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। एसडीएम, सीओ सहित थाना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...