मथुरा, जून 22 -- जिला माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित पंचदिवसीय महेशोत्सव के अंतर्गत को विभिन्न आयु वर्गों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए नमस्ते या बड़ों का सम्मान अभिनय प्रतियोगिता, 5 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए शिव श्लोक एवं स्तुति प्रतियोगिता, 9 से 13 वर्ष के बच्चों के लिए संस्कार एवं नैतिकता आधारित कहानी वाचन, 14 से 20 वर्ष के युवाओं के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता, 18 से 35 वर्ष की युवतियों के लिए एकल नृत्य प्रतियोगिता, विवाहित महिलाओं के लिए पाक-कला प्रतियोगिता, युवाओं के लिए रील/शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता, बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर एवं मजेदार दौड़, शतरंज एवं ...