बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- नावकोठी, निज संवाददाता। आजादी के लगभग 78 वर्षों बाद भी महेशवाड़ा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का अपना भवन नहीं बन सका है। भूमि के अभाव के कारण आज तक स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थायी रूप से संचालित नहीं हो पाया है। महेशवाड़ा पंचायत के प्रथम मुखिया स्व.जगदीश प्रसाद सिंह के कार्यकाल में गांव में स्कूल, पुस्तकालय और पंचायत भवन का निर्माण कराया गया। साथ ही डाकघर, कोऑपरेटिव समेत कई सार्वजनिक संस्थाओं की स्थापना हुई। उनके कार्यकाल में महेशवाड़ा को आदर्श पंचायत का दर्जा भी मिला था। इसके बावजूद उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी। परिणाम स्वरूप कभी पुस्तकालय में तो कभी पंचायत भवन में अस्थायी रूप से उप स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जाता रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई व्यक्तियों द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.