लखीसराय, जून 25 -- चानन, निज संवाददाता। सरकार की ओर से चलाई जा रही विकास योजना का समुचित लाभ महेशलेटा मुसहरी में रहने वाले लोगों को नहीं मिल पा रहा है। यहां घूमने के बाद सच्चाई खुद बयां कर जाती है। पांच सौ की आबादी वाले महेषलेटा मुसहरी में पंचायत मुखिया पिंकी देवी द्वारा हद तक विकास कार्य किया गया है, बावजूद सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करना मुखिया के लिए चुनौती बना हुआ है। सकून देने वाली बात यह है कि टोले में आंगनबाड़ी केन्द्र के साथ ही प्राथमिक स्कूल है, जहां बच्चों को शिक्षा दी जाती है। यहां हर घर नल जल योजना मुंह चिढ़ा रही है। पीएचईडी विभाग की लापरवाही से मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट यहां दम तोड़ रही है। वार्ड नं. 08 के वार्ड सदस्य श्यासुंदर मंडल ने बताया कि यहां बोरिंग कराया गया है, लेकिन हर घर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। टोले मे...