गिरडीह, मई 21 -- गिरिडीह। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच महेशलुण्डी, करहरबारी और अकदोनीकला पंचायत में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। बदडीहा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मोटर पिछले पांच दिनों से खराब है। वहीं सीसीएल की वाटर सप्लाई भी पिछले 20 दिनों से बंद पड़ी है। इस दोहरी मार से करीब 10 हजार की आबादी पानी के लिए तरस रही है। लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिस पंचायत में लोग पानी के लिए तड़प रहे हैं, उसी क्षेत्र में गिरिडीह समाहरणालय भी अवस्थित है। बोरिंग-कुएं भी हुए फेल

गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ती गर्मी के कारण क्षेत्र के चापानलों और कुओं का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। जिन घरों में निजी बोरिंग या कुएं की व्यवस्था थी, वे भी अब सूख चुके हैं। इससे संपन्न परिवारों के सामने भी पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प...