गिरडीह, दिसम्बर 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड और गिरते पारा के बीच गरीबों और असहायों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बुजुर्ग असहाय सम्मान समारोह के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को सदर प्रखंड अंतर्गत महेशलुंडी पंचायत में मुखिया शिवनाथ साव और सीसीएल के सहयोग से हुआ। जिसमें 500 जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुखिया शिवनाथ साव ने स्वयं आगे बढ़कर कतारों में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें कंबल ओढ़ाकर उनका हाल-चाल जाना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर एसडीपीओ जीत बाहन उरांव ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में किसी असहाय को सहारा देना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। विशिष्ट अतिथि मुफस्सिल थाना प्रभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.