गिरडीह, मई 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के महेशलुंडी पंचायत सचिवालय भवन कैलीबाद में महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर की जयंती गुरूवार को धूमधाम से मनाई गई। नेहरू युवा केंद्र और गिरिडीह मानव सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव उपस्थित थे। उन्होंने वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिडीह मानव सेवा संस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव ने की। मौके पर मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि अमर वीर सावरकर का देश की आजादी में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह भी पढ़ें- वीर सावरकर की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन वे न केवल एक प्रखर स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक दूरद...