गिरडीह, मार्च 19 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत महेशरायडीह गांव में बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के साथ ही नौ दिवसीय महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा। आयोजन को लेकर गांव में व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है और यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगह-जगह भव्य तोरण द्वार बनाए गए हैं, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक आभा से ओतप्रोत नजर आ रहा है। महायज्ञ के आचार्य डॉ. बिनोद उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ यज्ञ स्थल पर ध्वजारोहण कराया। ध्वजारोहण के साथ ही आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों के अनुसार 20 मार्च से प्रारंभ हो रहे इस महायज्ञ में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।...