गिरडीह, जून 28 -- महेशमुंडा रोड पर टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-महेशमुंडा मुख्य मार्ग पर शनिवार को टाटा मैजिक में अचानक आग लग गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए फौरी तौर पर वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। वाहन और उसमें लदे सामान पूरी तरह जलकर राख हो गये। बताया जाता है कि मैजिक वाहन सीएनजी से चल रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा मैजिक पटना से एक मोबाइल टावर की सामग्री लेकर गिरिडीह आ रहा था। पांडेडीह मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक वाहन में आग लग गई। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल भी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हालांकि आग की तीव्रता से टाटा मैजिक और उसमें रखे सामान जल गए। इधर पुलिस ...