लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- लखीमपुर। महेशपुर मे बाघ के हमले से हुई मनोज की मौत के बाद वन विभाग हरकत मे आया। बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगाया पिंजरा और लगातार कांबिंग हो रही है। आंवला बीट के गांव नंदलालपुर निवासी गजोधर लाल का बेटा मनोज कुमार सोमवार को अपने खेत में सरसों की फसल काट रहा था। उसी दौरान दोपहर बाद अचानक पीछे से आए बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद 112 पुलिस की मदद से घायल युवक को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाघ के हमले के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। डीएफओ तापस मिहिर ने बताया कि बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए महेशपुर रेंज में पिंजरा लगाया गया है। लगातार काबिंग ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.