पाकुड़, जून 14 -- महेशपुर, एक संवाददाता। आम लोगों को जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रखंड के पंचायतों में 15 जून से 17 जून 2026 तक संबंधित पंचायत भवनों में शिविर लगाया जाएगा। जिला प्रशासन के आदेशानुसार शिविर में राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, जनसेवक, प्रखंड एवं अंचल स्तर के पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे। जबकि वरीय पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता पाकुड़ होंगे। विशेष शिविर में प्रमाण-पत्रों के आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जा सके। आगामी 15 जून को पोखरिया, गायबथान, शहरग्राम, असकंधा, भेंटाटोला, 16 जून को बासकेंद्री, चंडालमारा, बाबूदाहा, शिवरामपुर, खांपुर एवं 17 जून को जयपुर बरूंगा, रामपुर, कानीझाड़ा, धर्मखांपाड़ा, महेशपुर पंचा...