रांची, मार्च 23 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। अनगड़ा पुलिस ने महेशपुर में सरना झंडा उखाड़कर फेंकने के आरोपित महेशपुर निवासी 15 साल के एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि 21 मार्च को सरहुल के दिन महेशपुर में सरना झंडा को उखाड़क फेंका गया था। इससे तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि आरोपित युवक नाबालिग है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। नाबालिग आरोपित को सुधारगृह भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...