पाकुड़, मार्च 5 -- आपसी प्रेम व रंगों का प्रतीक पर्व होली महेशपुर प्रखंड में 04 मार्च को धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली का सबसे अधिक खुमार युवा वर्ग तथा बच्चों के बीच दिखा। सुबह से ही रंग, पिचकारी व गुलाल लेकर मस्ती में एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर आनंद उठाया। इधर होली पर्व को लेकर 03 मार्च की संध्या में प्रखंड मुख्यालय के हाटपाड़ा स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिवमंदिर परिसर में श्रद्धालु महिला-पुरुष व युवक-युवतियों ने बाबा भोलेनाथ को अबीर-गुलाल समर्पित कर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया। मुस्लिम समुदाय के लोगों के रमजान तथा होली पर्व को लेकर 04 मार्च को स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, दंडाधिकारी काफी मुस्तैद दिखे। रमजान व होली एकसाथ होने पर भी महेशपुर प्रखंड में आपसी भाईचारे के माहौल में दोनों ...