पाकुड़, फरवरी 27 -- स्वच्छ भारत अभियान राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों व अधोसंरचना को साफ-सुथरा रखना है। यह भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जो कि शहरों व गांवों की सफाई के लिए आरंभ किया गया है। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, गलियों व सड़कों की सफाई, देश के बुनियादी ढांचे को बदलना आदि है। इस अभियान को आधिकारिक तौर पर राजघाट नई दिल्ली में 02 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत की थी। पर आमलोगों की सोच में बदलाव न आने के कारण अभियान धरातल पर सफल होती नहीं दिख रही है। 15 सितंबर 2018 से 02 अक्टूबर तक चले, तथा उसके बाद प्रति वर्ष चलाए गए स्वच्छता ही सेवा और स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर...