पाकुड़, फरवरी 16 -- महेशपुर प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें हाई स्कूल महेशपुर, डिग्री कॉलेज घाटचोरा, संत स्तानिलियुस उच्च विद्यालय हाथीमारा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी तथा प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कियारी शामिल है। सोमवार को संस्कृत विषय की परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। महेशपुर हाई स्कूल में संस्कृत विषय के कुल 68 परीक्षार्थियों में 68 उपस्थित थे। डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र में संस्कृत विषय की परीक्षा में 205 परीक्षार्थियों में 205 उपस्थित थे। हाथीमारा उच्च विद्यालय में संस्कृत विषय की परीक्षा में 52 में 52 परीक्षार्थी शामिल हुए। गढ़बाड़ी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में संस्कृत विषय की परीक्षा में कुल 90 परीक्षार्थियों में 90 उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट प्लस ...