पाकुड़, जून 15 -- महेशपुर प्रखंड के दमदमा लैंप्स में किसानों के बीच बीज विनिमय एवं वितरण योजना के तहत अनुदानित दर पर धान का बीज वितरण करने हेतु 100 क्विंटल धान का बीज प्राप्त हुआ है। इस बावत जानकारी देते हुए कृषि एवं तकनीकी सूचना केंद्र महेशपुर के एटीएम शांतनु कुमार शील ने बताया कि कुल किसानों की संख्या 62 है जिसमें अबतक 33 किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर धान का बीज- स्वर्णा एमपीयू 7029 का वितरण किया गया है। शेष बचे किसानों के बीच भी अनुदानित दर पर धान का बीज का वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बनोग्राम लैम्प्स से 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बीज वितरित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...